पंजाब के युवक की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

मृतक शाहकोट की एम्प्लॉइज कॉलोनी का रहने वाला था

इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है

घटना के बाद दोस्त और जान-पहचान वाले लोग निराश

मृतक का शव जल्द भारत लाने की मांग कर रहे परिजन

नई दिल्ली।

विदेश से एक दुखद खबर सामने आई है। पंजाब के शाहकोट निवासी 31 वर्षीय युवक रणजोध सिंह जोधा की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक शाहकोट की एम्प्लॉइज कॉलोनी का रहने वाला था। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। परिवार को जैसे ही बेटे की मौत की खबर मिली, घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोस्त और जान-पहचान वाले लोग निराश

जानकारी अनुसार रणजोध सिंह पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। वह अपने भाई के पास परिवार सहित रहता था और वहां ट्राला चलाने का काम करता था। मेहनती स्वभाव के रणजोध सिंह ने बेहतर भविष्य के लिए विदेश का रुख किया था। बताया जा रहा है कि अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके दोस्तों और जान-पहचान वालों में भी गहरा दुख है।

अब सरकार और प्रशासन से की डिमांड

रणजोध सिंह की मौत की खबर मिलते ही शाहकोट में शोक का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। परिजन अब सरकार और प्रशासन से मृतक का शव जल्द भारत लाने की मांग कर रहे हैं ताकि अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव में किया जा सके। विदेशों में रह रहे पंजाबी युवकों की लगातार हो रही मौतों ने एक बार फिर परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *