पटियाला की केंद्रीय जेल से तीन कैदी फरार

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

पुलिस की ओर से दो कैदियों के पकड़े जाने की खबर

तीनों कैदी नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद थे

तीनों कैदियों का संबंध अमृतसर से बताया जा रहा है

वहीं जेल सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल पैदा हो रहे हैं

पटियाला।

पंजाब में सेंट्रल जेल पटियाला से तीन कैदी भाग गए है जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तीनों कैदी नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद थे और उनका संबंध अमृतसर से बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा दो फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दो फरार कैदी गिरफ्तार

इस अति सुरक्षित माने जाने वाली जेल से कैदियों की फरारी से जेल सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल पैदा हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी जेल मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर, पटियाला पुलिस ने इस मामले में कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस की ओर से दो कैदियों के पकड़े जाने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *