मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस और किसानों के बीच देखने को मिली तनातनी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

पंजाब से लगती सभी सीमाओं पर की गई बैरिकेडिंग

आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल

वरिष्ठ अधिकारी व SSP मौके पर स्थिति पर नजर बनाए

नहर के पानी और बिजली की फुल आपूर्ति की भी माँग

चंडीगढ़।

चंडीगढ़ में राजभवन की ओर कूच कर रहे पंजाब के किसानों और पुलिस के बीच मंगलवार को तनातनी देखने को मिली। किसान कर्ज सीमा बढ़ाने, सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी, बिजली और बीज कानून के विरोध समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

किसानों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की

चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से लगती सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर दिया। किसानों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

सहकारी ऋण सीमाओं को बहाल करने की मांग

वरिष्ठ अधिकारी और SSP मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। किसान दरियाई पानी के बंटवारे को रिपेरियन सिद्धांत के अनुसार करने, पंजाब पुनर्गठन एक्ट की कुछ धाराओं को रद्द करने और सहकारी ऋण सीमाओं को बहाल करने की भी मांग कर रहे हैं।

मुख्य सड़क व मटौर बैरियर पर ट्रैफिक डायवर्ट

वे धान सीजन के दौरान नहर के पानी और बिजली की फुल आपूर्ति की भी माँग कर रहे हैं। इस बीच, चंडीगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क और मटौर बैरियर पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। बाकी सभी जगह वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *