जन्म से नेत्रहीन बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग भरोसा करते हैं
9/11 आतंकी हमले और ओबामा के राष्ट्रपति बनने जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी पहले ही की थी
तीसरे विश्व युद्ध की आग पश्चिमी देशों तक फैलने से बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान भी संभव
AI इतनी शक्तिशाली हो सकती है कि वह इंसान के नियंत्रण से बाहर जाकर खुद फैसले लेने लगे
उद्योगों के साथ-साथ लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ेगा असर, जिसे संभालना चुनौतीपूर्ण
सोफिया/नई दिल्ली।
बाल्कन की नास्त्रेदमस कही जाने वाली बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की साल 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियां एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जन्म से नेत्रहीन बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग भरोसा करते हैं। कहा जाता है कि उन्होंने 9/11 आतंकी हमले और अमेरिका में बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी।
तीसरे विश्व युद्ध का गंभीर संकेत
2026 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां बेहद गंभीर मानी जा रही हैं। उनके अनुसार, तीसरे विश्व युद्ध की आग पश्चिमी देशों तक फैल सकती है, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है। हालांकि, भविष्यवाणी में यह भी कहा है कि रूस का कोई बड़ा नेता हालात को काबू में लाने की भूमिका निभा सकता है।
प्राकृतिक आपदाओं का खतरा
बाबा वेंगा ने 2026 में गंभीर प्राकृतिक आपदाओं के भी संकेत दिए हैं। उनके मुताबिक, दुनिया को पर्यावरण संकट और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। भारी बारिश से बाढ़, सूखा और भूकंप जैसी घटनाएं मानव जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं।
AI के प्रभाव को लेकर चेतावनी
भविष्यवाणी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर भी चिंता जताई गई है। बाबा वेंगा के अनुसार, AI इतनी शक्तिशाली हो सकती है कि वह इंसान के नियंत्रण से बाहर जाकर खुद फैसले लेने लगे। इसका असर उद्योगों के साथ-साथ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ सकता है, जिसे संभालना चुनौतीपूर्ण होगा।
एशिया की बढ़ती ताकत के संकेत
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में एशिया की ताकत बढ़ने के संकेत भी दिए गए हैं। उनके अनुसार, चीन जैसे किसी एशियाई देश का वैश्विक प्रभाव 2026 में और मजबूत हो सकता है। हालांकि, इस क्षेत्र में तनाव और विवाद भी बने रह सकते हैं। खासतौर पर ताइवान और दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ने की आशंका जताई गई है।
रूस में नए नेता के उभार के संकेत
भविष्यवाणी में यह भी कहा गया है कि रूस में किसी नए नेता का प्रभाव तेजी से बढ़ सकता है। युद्ध और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच यह नेता वैश्विक राजनीति में अहम भूमिका निभा सकता है। हालांकि, बाबा वेंगा की ये सभी भविष्यवाणियां दावों पर आधारित हैं लेकिन 2026 को लेकर अनुमान एक बार फिर चर्चा का विषय हैं।

