गर्मी का प्रकोप सह रहा पूरा उत्तर भारत

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

दोपहर के समय न निकलने की सलाह दी जा रही है

यूपी के काशी, आगरा में स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

चित्रकूट और बांदा में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्‌टी

लू से जानवरों को बचाने के लिए किए खास इंतजाम

नई दिल्ली

इस समय पूरा उत्तर भारत गर्मी का प्रकोप सह रहा है। हालात यहां तक हो गए हैं कि मौसम विभाग की तरफ से दोपहर के समय न निकलने की सलाह दी जा रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए ही यूपी के काशी, आगरा में स्कूलों में छुट्टी करने का ऐलान किया गया है।

इन शहरों में छुट्टी का ऐलान

जारी आदेशों के मुताबिक भीषण गर्मी की वजह से काशी में सभी स्कूल 25 मई तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। हीटवेव अलर्ट के चलते आगरा में 12वीं तक स्कूल आज बंद रहेंगे। चित्रकूट और बांदा में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है।

जानवरों के लिए खास इंतजाम

कानपुर चिड़ियाघर में भी भीषण गर्मी और लू से जानवरों को बचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं। कोबरा सांप के बाड़े में बर्फ से भरी बोतल रखी जा रही है। वह लिपटकर गर्मी से राहत पा रहा है। बिचखोपड़े के लिए भी ठंडे पानी और बर्फ की बोतल का इंतजाम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *