जालंधर के कारोबारी की पत्नी की मोगा में हादसे में मौत

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

जालंधर से राजस्थान जा रही एक कार अचानक पलट गई

मृतका के पति जालंधर में मिठाई का कारोबार करते हैं

30 वर्षीय देविया देवी पत्नी नारायण तीन बच्चों की मां थीं

दो अन्य लोग गंभीर घायल, परिवार में मातम का माहौल

मोगा

मोगा-कोटकपूरा रोड पर बाघापुराना मंडी के बाहर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में जालंधर निवासी महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब जालंधर से राजस्थान जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

बेकाबू होकर पलटी कार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी मोगा के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

3 बच्चों की मां थी महिला

अस्पताल में डॉक्टरों ने 30 साल की देविया देवी पत्नी नारायण को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका के पति जालंधर में मिठाई का कारोबार करते हैं। देविया देवी तीन छोटे बच्चों की मां थीं। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *