अमृतसर के 3 मंजिला घर में जोरदार ब्लास्ट

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

अस्पताल में उपचाराधीन दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है

पुलिस जांच में जुट गई है और फोरेंसिक टीमें बुलाई गई हैं

घर के बाहर पुलिस तैनात, घर के बाहर भारी भीड़ जमा हुई

2 फायर टेंडरों की मदद से आधे घंटे बाद आग पर नियंत्रण

अमृतसर :

अमृतसर में वीरवार अचानक 5 मंजिला घर में जोरदार ब्लास्ट हो गया है। ब्लास्ट इतना तेज था कि घर की छतों में दरारें पड़ गई और शीशे टूट गए। इसके बाद घर में आग लग गई और इलाके के लोगों के बीच में दहशत पैदा हो गई। इस हादसे में 2 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई हैं। अस्पताल में उपचाराधीन दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है और फोरेंसिक टीमें बुलाई गई हैं। ब्लास्ट कैसे हुआ, अभी कुछ पता नहीं है।

घटना के बाद विलाप करते नजर आए परिजन

ACP सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि फोरेंसिक की टीमें बुलाई गई हैं। जांच के बाद ब्लास्ट के पीछे की वजह का पता चलेगा। घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाई गई। खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए। धमाके के बाद घर के लोग विलाप करते हुए नजर आए।

आधे घंटे में आग बुझाई, महिलाओं को निकाला

अमृतसर के ACP सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि यह घटना अनगढ़ इलाके में हुई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। 2 फायर टेंडरों की मदद से करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद अंदर झुलसी महिलाओं को बाहर निकाला गया। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पटाखों का शक, फोरेंसिक टीमें बुलाईं : ACP

ACP ने बताया कि लोकल लोगों ने इस घर में पटाखे बनाने का शक जताया है। पुलिस को भी घर के बाहर पटाखों के टुकड़े मिले हैं। हालांकि अभी कुछ फाइनल कहना जल्दबाजी होगी। जांच के लिए फोरेंसिक टीमें बुला ली गई हैं। ACP ने कहा कि अगर जांच में अवैध ढंग से पटाखे बनाने और यहां विस्फोटक स्टोर करने की पुष्टि हुई तो फिर घर के मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *