मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड

आज की ताजा खबर देश विदेश
Spread the love

14 फरवरी साल 2019 में भारत के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था

हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान था और उसने ही प्लानिंग की थी

देश के 40 जवान शहीद हो गए थे जिसके बाद आतंकी घोषित कर दिया

23 साल का हमजा बुरहान, आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा हुआ था

नई दिल्ली

पाकिस्तान में पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक PoK में कुछ अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने हमजा बुरहान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि 14 फरवरी साल 2019 में भारत के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान था और उसने ही इस हमले की प्लानिंग की थी। जिसके बाद भारत ने उसे आतंकी घोषित कर दिया था। इस हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे।

भारत से पाकिस्तान गया, फिर आतंकी संगठन से जुड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमजा बुरहान पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। 23 साल का हमजा, आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा हुआ था। अल बद्र को सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक वह कानूनी तरीके से पाकिस्तान गया था। वहां जाकर वह अल बद्र में शामिल हो गया और बाद में संगठन का सक्रिय आतंकी और कमांडर बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *