पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंचा

वहीं डीजल के दाम 91 पैसे बढ़कर ₹92.49 प्रति लीटर हो गए हैं

पिछले 9 दिनों में यह तीसरी बार है जब कीमतों में बढ़ोतरी की

बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी हो सकती है वृद्धि

नई दिल्ली

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल के दाम 91 पैसे बढ़कर ₹92.49 प्रति लीटर हो गए हैं। पिछले 9 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

15 और 19 मई को किया कीमतों में इजाफा

इससे पहले 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं 15 मई को कीमतों में करीब ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। ईंधन महंगा होने का असर अब आम लोगों की जेब पर भी दिखाई दे सकता है।

सब्जियां, फल और राशन हो सकते हैं महंगे

ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो सकते हैं। वहीं किसानों की खेती लागत भी बढ़ेगी, क्योंकि ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने में ज्यादा खर्च आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *