चरणजीत पुरा में नगर निगम की 10 मरले जमीन पर कर रखा था कब्जा
प्लाट में लगे पेड़ को अवैध तरीके से काटा, कब्जाधारी पर दर्ज होगा पर्चा
जालंधर, नगर निगम की एस्टेट ब्रांच ने आज चरणजीत पुरा में बड़ी कार्रवाई की। एस्टेट अफसर और सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह ने टीम को साथ लेकर इस जमीन का कब्जा छुड़वाया और दुकान को सील कर दिया। कई सालों से कब्जाई गई करीब 10 मरले जमीन की मार्किट वैल्यू 1.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

मनदीप सिंह ने बताया कि चरणजीत पुरा में नगर निगम की करीब 10 साल मरले जमीन है। जिस पर सालों पहले कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। जिस पर एक दुकान भी बना दी गई थी। इस कब्जे को छुड़वाने के लिए नगर निगम ने कई बार प्रयास किया। जिसमें वह सफल नहीं हो पा रहा था।
नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर वह टीम को साथ लेकर वह चरणजीत पुरा पहुंचे और वहां जाकर इस जमीन को अपने कब्जे में लिया। दुकान पर निगम कमिश्नर की तरफ से जारी आदेश की कॉपी भी चिपका दी गई है। मनदीप सिंह ने बताया कि इस प्लाट के अंदर एक पेड़ को भी कब्जाधारियों ने काट दिया था। पेड़ काटने के लिए इन कब्जाधारियों पर पर्चा दर्ज करवाने की पुलिस को सिफारिश की गई है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।



