मोगा में चुनाव के दौरान कांग्रेस और आप समर्थकों की बीच झड़प

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

एसपी कृष्ण सिंगला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

कुछ ही देर में झड़प में बदल गई और माहौल गरमाया

बूथ के आसपास मौजूद लोगों और समर्थकों को हटाया

दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया

मोगा

मोगा में नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 41 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वर्कर आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच झड़प भी देखने को मिली जिस कारण बूथ के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही एसपी कृष्ण सिंगला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।

बहस के बाद हुई झड़प, दोनों पक्षों को शांत कराया

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले मामूली बहस हुई, जो कुछ ही देर में झड़प में बदल गई और माहौल गरमा गया। बीच-बचाव के लिए पुलिस को आना पड़ा और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। बूथ के आसपास मौजूद लोगों और समर्थकों को वहां से हटा दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *