मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, ट्रक जब्त

जो जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी

जगराओं में डाकघर में बतौर इंस्पेक्टर (ASP) थी मृतक महिला

बैंक और आस-पास सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही पुलिस

लुधियाना

लुधियाना में सरकारी महिला कर्मचारी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान रवीता के रूप में हुई है जो बहादुरके रोड की रहने वाली थी। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी, अब रवीता की मौत के बाद बेटी के सिर से अब मां का साया उठ चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सहकर्मी के साथ जा रही थी रवीता

जानकारी के मुताबिक रवीता जगराओं में डाकघर में बतौर इंस्पेक्टर (ASP) अपनी सेवाएं दे रही थी। वह अपने सहकर्मी के साथ बाइक पर ड्यूटी के लिए जगराओं जा रही थी। इस दौरान हंबड़ा में HDFC बैंक के सामने पहुंचे तो एक व्यक्ति दौड़ता हुआ उनकी बाइक से टकरा गया। जिस कारण रवीता बाइक से नीचे गिर गई। बाइक से नीचे गिरने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।पुलिस बैंक और आस-पास सीसीटीवी फुटेज को भी चेक कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *