जालंधर में सूफी गायक ज्योति नूरा के पति पर मारपीट के आरोप

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

सूचना मिलने पर थाना-1 एसएचओ राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे

दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी और दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए

ज्योति नूरा के पति और साथियों पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप

पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी

जालंधर :

शहर के बेरका मिल्क प्लांट चौक के पास देर रात सड़क पर कार निकालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना-1 के एसएचओ राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम पर दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी और दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए

एक पक्ष ने सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान और उनके साथियों पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए हैं। कालिया कॉलोनी निवासी सतिंदर पाल ने बताया कि वह अपनी कार से बेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने एक कार रुक गई, जिसमें सवार 4 से 5 युवकों के साथ रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटे को मौके पर बुलाया तो उसपर भी हमला किया।

पूरी घटना का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड

सतिंदर पाल का दावा है कि उन्होंने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। घायल पिता-पुत्र बाद में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि दूसरी कार कथित तौर पर ज्योति नूरा के पति की थी, लेकिन वह उन्हें नहीं जानते थे। उन्होंने मामले की शिकायत थाना-1 पुलिस को दे दी है। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *