Canada में पंजाबी मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

आज की ताजा खबर पंजाब विदेश
Spread the love

ओडोमीटर से छेड़छाड़ करके नई बताकर महंगे दामों पर बेच देता था

छेड़छाड़ ही नहीं गाड़ियों के नकली डॉक्यूमेंट्स भी तैयार करवाता था

सोशल मीडिया का सहारा लेता था और लोगों के साथ ठगी करता था

यह पता लगाया जा रहा अब तक कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई

पंजाब डेस्क

कनाडा में पंजाबी मूल के हरमनदीप सिंह बिंद्रा नाम को व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे धोखाधड़ी के मामले में पकड़ा है। उस पर आरोप है कि वह पुरानी गाड़ियां खरीदकर उनमें ओडोमीटर से छेड़छाड़ करके उन्हें नई बताकर महंगे दामों पर बेच देता था।

गाड़ियों के नकली डॉक्यूमेंट्स भी तैयार करवाता था

पुलिस के मुताबिक हरमनदीप सिर्फ गाड़ियों के साथ छेड़छाड़ ही नहीं बल्कि गाड़ियों के नकली डॉक्यूमेंट्स भी तैयार करवाता था। इसके लिए वह सोशल मीडिया का सहारा लेता था और लोगों के साथ ठगी करता था। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *