पंजाब में मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर ह’त्या, दुकान खोलते समय हमलावरों ने चलाई गोलियां

क्राइम पंजाब
Spread the love

रणबीर को मिल रही थीं जान से मारने की धमकियां, कुछ महीने पहले भी की थी फिरौती को लेकर फायरिंग

गुरदासपुर में फिरौती न देने पर सुबह-सुबह डेरा बाबा नानक में मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान रणबीर सिंह बेदी के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। रणबीर को पहले भी मारने की कोसिश की

दुकान खोलने के दौरान चलााई गोलियां

बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे रणबीर सिंह दुकान खोलने पहुंचा तभी उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बेदी के सिर में गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अमृतसर रेफर किया गया, जहां जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

मिल चुकी थी जान से मारने की धमकियां

बताया जा रहा है कि रणबीर सिंह को पहले जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थी। कुछ महीने पहले भी उन पर फिरौती को लेकर फायरिंग की गई थी। उनके मेडिकल स्टोर पर पहले भी ऐसे ही हमले का शिकार हो चुका है। पिछले साल 23 अक्टूबर को भी इसी स्टोर पर नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *