मजीठा हलके में पोस्टर वॉर शुरू

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

अकाली समर्थक जोबनप्रीत की गिरफ्तारी से जुड़ा पूरा मामला

पूर्व पार्षद परमजीत सिंह उर्फ पम्मा की शिकायत पर केस दर्ज

मारपीट, स्नैचिंग व पगड़ी उतारने के संगीन आरोपों में गिरफ्तारी

FIR के बाद से ही पंजाब पुलिस मजीठिया की तलाश में जुटी है

पंजाब डेस्क

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर मजीठा हलके में पोस्टर वॉर शुरू हो चुका है। जहां पहले मजीठिया के भगौड़ा और गुमशुदगी के पोस्टर लगे थे तो वहीं अब मजीठिया को लेकर एक नए पोस्टर लगे हुए हैं। जिस पर लिखा हुआ है कि ‘रंगे बिल्ले को कह दो, टाइगर अभी जिंदा है’। दरअसल यह पूरा मामला अकाली समर्थक जोबनप्रीत की गिरफ्तारी से शुरू हुआ।

पूर्व पार्षद परमजीत सिंह की शिकायत

जानें क्या है पूरा मामला : जोबनप्रीत को पुलिस ने पूर्व पार्षद परमजीत सिंह उर्फ पम्मा की शिकायत पर मारपीट, स्नैचिंग और पगड़ी उतारने के संगीन आरोपों में गिरफ्तार किया था। जोबनप्रीत को मजीठा थाने से कथित रूप से जबरन छुड़ाने के आरोप में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी।

‘गुमशुदा’ के पोस्टर से बढ़ा था तनाव

FIR के बाद से ही पंजाब पुलिस बिक्रम सिंह मजीठिया की तलाश में जुटी हुई है। जिसके बाद मजीठा और मजीठा गेट पर अज्ञात लोगों या विरोधी दलों द्वारा मजीठिया की तलाश के “गुमशुदा भगोड़े” वाले होर्डिंग्स और पोस्टर लगा दिए गए थे। इसी के जवाब में अब मजीठिया के टाइगर अभी जिंदा है के पोस्टर लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *