लुधियाना में चोर बेखौफ

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

न तो पुलिस का डर और न ही पकड़े जाने का है

2 चोरों ने सरेआम 4 दुकानों को निशाना बनाया

महज 25 मिनट में सभी वारदातों को अंजाम दिया

वहीं, सीसीटीवी चैक किए तो घटना का पता चला

लुधियाना

लुधियाना में चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। न तो उन्हें पुलिस का डर है और न ही पकड़े जाने का। ताजा मामला मुंडिया से सामने आया है। जहां 2 चोरों ने सरेआम 4 दुकानों को निशाना बनाया और उसमें से कैश समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। महज 25 मिनट में चोरों ने इन सभी वारदातों को अंजाम दिया है। सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने आए तो उन्होंने ताले टूटे देखे। सीसीटीवी चैक किए तो घटना का पता चला।

सीसीटीवी चैक करने पर खुलासा हुआ

दुकानदार संजीव ने बताया कि 33 फूटा रोड मुंडिया में उनकी मुनियारी की दुकान है। उनके साथ ही मेडिकल स्टोर है और बाइक प्वाइंट है। इन चोरों ने कुल 25 मिनट में तीन दुकानों पर चोरी की। चोरों ने चेहरे पर्ने के साथ छिपाए हुए थे। मेरी दुकान से चोर करीब 8 से 9 हजार रुपए ले गए। किराना दुकान से 7 से 8 हजार ले गए। सैनी बाइक पुवाइंट से चोरों ने करीब 1 लाख से अधिक की नकदी चुराई है। सीसीटीवी चैक किए तो घटना का पता चला।

पुलिस चोरी वाली घटना पर आई तक नहीं

जानकारी के मुताबिक चोरों ने पहले राधा स्वामी रोड पर करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित एक दुकान को भी उन्होंने लगभग 4:30 बजे टारगेट किया था। उसके बाद 4:40 पर बाकी तीन दुकानों पर चोरी की। इस केस में बड़ी बात यह है कि 3 से 4 दुकानों में चोरी होने के बावजूद चौकी मुंडिया कलां की पुलिस या थाना जमालपुर की पुलिस मौका तक देखने नहीं गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *