पंजाब को साफ-सुथरा रखने के लिए सरकार का नया नियम

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार का उद्देश्य

सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए सुबह 7 से 8 बजे तक का समय

शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर सफाई काम की जांच करेंगे

कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस द्वारा वीसी के माध्यम से हाजिरी भी चेक की

पंजाब डेस्क

पंजाब के शहरों को साफ-सुथरा बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के नए जारी आदेशों के मुताबिक अब नगर निगम और नगर काउंसिलों के आला अधिकारी को अपने ऑफिस से निकल कर सड़कों पर आना होगा। जिसमें उन्हें शहर में होने वाली सफाई का मुआयना करना होगा। सरकार का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों को साफ वातावरण उपलब्ध करवाना है।

सुबह 7 बजे से 8 बजे तक का समय निर्धारित

सरकारी आदेशों के मुताबिक सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए सुबह 7 बजे से 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान अधिकारी शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर सफाई कार्यों की जांच करेंगे। प्रशासन का मानना है कि सुबह के समय निरीक्षण करने से वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा और लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई भी संभव होगी। अधिकारियों को नियमित रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सफाई व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी नगर निगम कमिश्नरों और नगर काउंसिलों के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स की हाजिरी भी चेक की। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में शहरों की स्वच्छता को लेकर और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं ताकि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *