पंजाब में सबसे गर्म रहा श्री आनंदपुर साहिब

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 1°C की वृद्धि दर्ज

वहीं चंडीगढ़ में पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

10 जून को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है

तेज गर्मी के चलते बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है

पंजाब डेस्क

पंजाब में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर राजस्थान की सीमा से जुड़े जिलों में अगले कुछ दिनों तक गर्म और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य स्तर से काफी ऊपर है। श्री आनंदपुर साहिब सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आने वाले तीन दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 10 जून को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि 11 जून से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। कई जिलों में बादल छाने, गरज के साथ बारिश होने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि 12 जून को पंजाब के सभी जिलों में बारिश और तेज़ हवा चल सकती है। इससे गर्मी कुछ कम होगी और तापमान नीचे आने की संभावना है।

14 हजार मेगावाट से अधिक की मांग दर्ज

तेज गर्मी के चलते बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को बिजली की मांग 14 हजार मेगावाट से अधिक दर्ज की गई। इससे पहले मई महीने में भी बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और संगरूर में सोमवार को हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका है। पठानकोट में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 45 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *