कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया ESI Hospitl का दौरा

आज की ताजा खबर सेहत
Spread the love

मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने भरोसा जताया कि ई.एस.आई. अस्पताल भविष्य में भी इसी तरह उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता रहेगा और सरकार की स्वास्थ्य नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लागू करेगा।

जालंधर,पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने शनिवार को स्थानीय ई.एस.आई. अस्पताल का दौरा कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और विभिन्न विभागों की कार्यगुजारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन से इलाज प्रबंधन, आधुनिक मैडिकल उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सहूलियतों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल में दाखिल मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत भी की और इलाज संबंधी उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और आसान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इसी उदेश्य से पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।
भगत ने कहा कि ई.एस.आई. अस्पताल में मरीजों को मानक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है, जो सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता का नतीजा है।
उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की कार्यगुजारी की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और समर्पण की भावना से सेवा करना ही स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे बड़ी पहचान है।
उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाए और इलाज, सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य जरूरी प्रबंधों में किसी भी तरह की कमी न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है और आम लोगों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
अस्पताल प्रशासन ने कैबिनेट मंत्री को अस्पताल में प्रदान की जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की संख्या, उपलब्ध मेडिकल सहूलियतों और भविष्य की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी, अस्पताल के सीनियर डॉक्टर और अन्य प्रशासकीय अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *