17 अप्रैल को पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

गेहूं की खरीद में हो रही देरी के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का फैसला

12 से 3 बजे तक ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित, योजना बनाकर घर से निकलें

अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान

पंजाब डेस्क

पंजाब में किसानों ने गेहूं की खरीद में हो रही देरी के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा, किसान मजदूर मोर्चा और आजाद किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों की चंडीगढ़ में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पूरे राज्य में “रेल रोको” कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान 12 से 3 बजे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। अगर आप सफर करने वाले हैं, तो पहले से योजना बनाकर ही घर से निकलें। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

गेहूं खरीद में देरी से नाराज़ किसान

किसानों का कहना है कि हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से उनकी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद सरकार ने अभी तक खरीद प्रक्रिया ठीक से शुरू नहीं की है। मंडियों में फसल पड़ी हुई है और किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे। किसानों ने आरोप लगाया है कि व्यापारी उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर फसल के रेट कम कर रहे हैं।

गुणवत्ता के नियमों में ढील दी जाए

उन्होंने मांग की है कि गेहूं की खरीद तुरंत शुरू की जाए और गुणवत्ता के नियमों में ढील दी जाए ताकि नुकसान झेल रहे किसानों को राहत मिल सके। इसके साथ ही मंडियों में बोरियों की कमी, छांव, पानी और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। उन्होंने आम लोगों और अन्य संगठनों से भी समर्थन देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *