कॉलेज ने जीएनडीयू की मेरिट सूची में छात्रा गीतिका ने 8.43 सीजीपीए के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया
जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) की बी.एड. सेमेस्टर-IV (मई 2026) परीक्षा के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जालंधर के एजुकेशन कॉलेजों में सर्वाधिक औसत सीजीपीए हासिल किया है। कॉलेज ने जीएनडीयू की मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया, जो छात्रा गीतिका ने 8.43 सीजीपीए के साथ हासिल किया।
कॉलेज के सभी छात्र-शिक्षकों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त की। इसके अलावा 36 प्रतिशत छात्र-शिक्षकों ने 8 से अधिक सीजीपीए हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।
कॉलेज में गीतिका ने 8.43 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुनीत कौर राय 8.28 सीजीपीए के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि गुरसहज कौर और मनदीप शाही ने 8.18 सीजीपीए के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। महक शर्मा और कविता गिरी ने 8.15 सीजीपीए के साथ चौथा तथा सिमरनदीप कौर ने 8.13 सीजीपीए के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
मेरिट प्राप्त करने वाली छात्रा गीतिका ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के प्रिंसिपल, शिक्षकों और उनके मार्गदर्शन को दिया। वहीं पुनीत कौर राय ने अपने परिवार, प्रिंसिपल तथा कॉलेज के मेंटर्स के सहयोग और प्रेरणा को अपनी सफलता का आधार बताया।
इस अवसर पर कॉलेजों की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती आराधना बोहरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए फैकल्टी की मेहनत की सराहना की। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अर्जिंदर सिंह ने भावी शिक्षकों को समर्पण और उत्कृष्टता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रबंधन, प्रिंसिपल एवं फैकल्टी सदस्यों ने सभी सफल छात्र-शिक्षकों को उनके शानदार प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दीं।


