करतारपुर कॉरिडोर केवल रास्ता नहीं, करोड़ों सिखों की आस्था का केंद्रः सुखमिंदर राजपाल

आज की ताजा खबर धर्म
Spread the love

केंद्र सरकार से अपील, नानक नाम लेवा संगत के लिए करतारपुर कॉरिडोर दोबारा खोला जाए

जालंधर: शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखमिंदर सिंह राजपाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द से जल्द दोबारा खोलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर को बंद रखने के फैसले पर केंद्र सरकार को दोबारा विचार करना चाहिए। क्योंकि करोड़ों नानक नाम लेवा सिख संगत के लिए यह गलियारा केवल एक रास्ता नहीं बल्कि आस्था का केंद्र है। उनको इसके दर्शन से वंचित न रखा जाए।

राजपाल ने कहा कि वह एक सिख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन करते हैं कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को तुरंत खुलवाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। यह आस्था के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं और प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी से जुड़ा एक पवित्र रिश्ता है।

उन्होंने कहा कि देश-विदेश में रहने वाली सिख संगतों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए करतारपुर साहिब के दर्शन का मार्ग पुनः सुगम बनाया जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी अनावश्यक बाधा के अपने गुरु के चरणों में नतमस्तक हो सकें।

राजपाल ने कहा कि उन्हें आशा है कि केंद्र सरकार इस संवेदनशील विषय पर गंभीरता से विचार करेगी और सिख संगतों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए शीघ्र उचित एवं सकारात्मक निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *