होलसेल कैमिस्ट आर्गेनाइजेशन ने दिया अचीवर्स ग्रुप को समर्थन, रिशु वर्मा के नेतृत्व में हुई मीटिंग

आज की ताजा खबर प्रशासन
Spread the love

जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज, समर्थन हासिल करने को मीटिंगें जारी

जालंधर: आगामी जिमखाना क्लब चुनावों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में दिलकुशा मार्केट की होलसेल कैमिस्ट आर्गेनाइजेशन ने चेयरमैन रिशु वर्मा के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन कर अचीवर्स ग्रुप को समर्थन देने की घोषणा की। सभा में जिमखाना क्लब के करीब 40 सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने अचीवर्स ग्रुप के उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया।

मीटिंग में होलसेल कैमिस्ट आर्गेनाइजेशन के सदस्यों के अलावा स्थानीय व्यापारिक वर्ग और जालंधर जिमखाना क्लब से जुड़े सदस्य भी शामिल हुए। आर्गेनाइजेशन के कोषाध्यक्ष निशात चोपड़ा के साथ गुरप्रीत सिंह ढींगरा, शरणजीत सिंह विज, बिट्टू ढींगरा, कमलजीत सिंह ढींगरा, रजत, अमनदीप सिंह, मनजीत सिंह, नरेश अरोड़ा, अमित महाराज और शशि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

जिमखाना क्लब चुनाव लड़ रहे अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख उम्मीदवार जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार धीरज सेठ, सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार अमित कुकरेजा, जॉइंट सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार हरप्रीत सिंह (गोल्डी) और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सौरभ खुल्लर शामिल थे।

इस दौरान उपस्थित सदस्यों के बीच क्लब चुनावों और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। अचीवर्स ग्रुप के समर्थन में सदस्यों की भागीदारी को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। व्यापारिक एवं जिमखाना समुदाय से जुड़े सदस्यों ने आपसी संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से आगामी चुनावों को लेकर अपनी राय साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *