हर साल लगाया जाता है मरीजों की सुविधा के लिए फ्री चैकअप कैंप – डॉ. बिक्रमजीत सिंह
जालंधर : दिमाग, रीढ़ की हड्डी तथा जनरल सर्जरी से संबंधित रोगों का फ्री चैकअप कैंप रविवार को न्यूरो स्पाइन एंड जनरल क्लीनिक, अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट, जालंधर में लगाया गया। हर साल लगाए जाने वाले इस कैंप में प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. बिक्रमजीत सिंह (MBBS, MS, MCh – SGPGI) और जनरल सर्जन डॉ. नवनीत कौर (MBBS, MS) ने 150 से ज्यादा मरीजों की जांच की। कैंप के आयोजन में एजुयूथ एनजीओ फाउंडेशन ने सहयोग दिया।

डॉ. बिक्रमजीत सिंह और डॉ. नवनीत कौर ने बताया कि ऐसे कैंप समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समय पर जांच से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। वह हर साल कैंप का आयोजन करते हैं। बहुत सारे लोग इस कैंप का लाभ उठाते आ रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लोग न्यूरो स्पाइन एंड जनरल क्लीनिक, अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट, जालंधर में शाम के समय डॉक्टरों से परामर्श लेकर उनकी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

मरीजों को न केवल फ्री मैडीकल परामर्श, शुगर, यूरिक एसिड एवं हड्डियों से संबंधित जांच मुफ्त की गई। जालंधर और आसपास से इलाकों से जांच करवाने आने वाले जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त दी गईं। इस दौरान सभी मरीजों और उनके परिजनों के लिए चाय लंगर सेवा की भी व्यवस्था की गई, जिससे सेवा और मानवता की भावना को बल मिला।


