स्तरीय बंदरगाह हैं। हमारे पास बुनियादी ढांचा, नवाचार और इरादे हैं। पीएम मोदी ने आह्वान किया कि आइए और भारत में निवेश कीजिए।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान के अनुसार, अपने लिंक्डइन पेज पर विस्तृत पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि किस प्रकार भारत की रणनीतिक स्थिति, आधुनिक बंदरगाह अवसंरचना और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता, जहाज निर्माण, बंदरगाह परिचालन, लॉजिस्टिक्स, तटीय शिपिंग और संबद्ध सेवाओं में निवेशकों के लिए विशेष अवसर ला रही है।
उन्होंने कहा कि 7,500 किलोमीटर से अधिक लंबी तटरेखा और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बंदरगाहों के विस्तारित नेटवर्क के साथ, भारत एक प्रमुख समुद्री केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। यह न केवल कनेक्टिविटी बल्कि मूल्यवर्धित सेवाएं, हरित शिपिंग पहल और उद्योग-अनुकूल नीतिगत ढांचे की पेशकश करेगा।
पीएम मोदी ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों से आह्वान किया कि वे “आएं, भारत में निवेश करें” और देश की समुद्री विकास गाथा का हिस्सा बनें। यह विकास गाथा मजबूत बुनियादी ढांचे, स्पष्ट इरादे और उभरते नवाचार इको-सिस्टम पर आधारित है।

