कालेज प्रधानगी को लेकर हाईवे पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, दो घायल, देखें वीडियो

क्राइम
Spread the love

 

जालंधर: पंजाब में गोलियां चलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। लुधियाना और होशियारपुर में गोलियां चलने के बाद अब ताजा मामला गांव किशनगढ़ से सामने आया है। जहां कालेज प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ

और पेट्रोल पंप के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। पंप परिसर में करीब 10 से 15 राउंड फायर किए जाने की सूचना है।

घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग में दो लोग घायल हुए। जिसमें एक व्यक्ति की छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार 2 कारों में सवार होकर एक गुट पहुंचा और फायरिंग करते फरार हो गए। सूचना मिलने पर अलावलपुर पुलिस और आदमपुर थाने की पुलिस के अलावा डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।

घटना के दौरान पंप के दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और पंप मालिक खाना खा रहे थे। पंप पर किसी कर्मचारी के नुकसान की जानकारी नहीं है। पुलिस ने पंप कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *