पहली दो दिवसीय जिला स्तरीय कुराश चैंपियनशिप 22 दिसंबर से नकोदर में

खेल
Spread the love


जालंधर।
जूडो और कुश्ती से जुड़े खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। उज्बेकिस्तान की एक प्राचीन लोक कुश्ती शैली को कुराश को लेकर पहली जिला स्तरीय कुराश चैंपियनशिप करवाई जा रही है। इस दो दिवसीय कुराश चैंपियनशिप का आयोजन 22 और 23 दिसंबर नकोदर स्थित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में किया जा रहा है। यह चैंपियनशिप जिला जालंधर कुराश एसोसिएशन की तरफ से करवाई जा रही है। इसकी जानकारी कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नकोदर के मैनेजिंग डायरेक्टर व कुराश एसोसिएशन के प्रधान रिपु जीत आंगरा और महासचिव अवनी कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दी।

 


इन श्रेणियों के होंगे मुकाबले

उन्होंने बताया कि इसमें लड़कियों और लड़कों के प्री-सब जूनियर, सब जूनियर, कैडेट (U-17), जूनियर (U-20) और सीनियर (लड़के और लड़कियां) कैटेगिरी के तहत मुक़ाबले होंगे। इसमें किसी भी स्कूल/ कॉलेज/ संस्थान/ क्लब के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए आमंत्रण पत्र भी भेज दिए गए हैं।

22 को सुबह 9 बजे शुरू होंगे वेट

उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर अनौपचारिक वेट सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक और आधिकारिक वेट सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। अधिक जानकारी हासिल करने के लिए खिलाड़ी और उनके संस्थान इन नंबरों (+91-9023680058, 9914412936) पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *