जालंधर : कांग्रेस भवन जालंधर में कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहरी के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर देश के लिए कुर्बानी देने वाले कांग्रेस नेताओं को याद किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी और ग्रामीण के प्रधान विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, शहीद-ए-आजम बेअंत सिंह और अन्य सभी नेताओं ने देश के लिए कुर्बानी दी। आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में आम लोगों की आवाज उठाने और देश की सत्ताधारी पार्टी की गलत नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए संघर्ष कर रही।
मौके पर पूर्व मंत्री व हलका कैंट के विधायक परगट सिंह, आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, करतारपुर हलके के इंचार्ज पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह, नकोदर हलके के इंचार्ज डॉ. नवजोत दहिया, पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी, प्रेम नाथ दकोहा, राजेश जिंदल, रविंदर लाडी, दीना नाथ प्रधान, बलराज ठाकुर, जगजीत जीता, विपन कुमार, सुदेश भगत, अश्वनी सोंधी, डॉ. जसलीन सेठी, जगदीश गग, गुरविंदर पाल बंटी नीलकंठ, प्रेम सैनी, अशोक हंस, रमेश, ब्रह्म देव सहोता, सतनाम सिंह अबादपुरा, सुरजीत कौर, मंदीप कौर, चंद्र कांता, सुनीता, सुधीर घुग्गी, निर्मल कोट सादिक, राजीव शर्मा, मुनीश पाहवा, मुख्तियार अहमद अंसारी, अरुण रतन, अक्षवंत खोसला, गुलशन मिड्डा, रशपाल जाखू, नवदीप जरेवाल, विकास संगर, सुरिंदर कल्याण, तरसेम चौधरी, वरिंदर काली, आनंद बिट्टू, परमजीत गोल्डी, निशांत घई, तिलक राज, भारत भूषण, परमिंदर मल्ली और गुरदीप भी मौजूद रहे।

