जालंधर के चौगिट्टी फ्लाइओवर के पास चलती सरकारी बस का पहिया निकला, लगा लंबा जाम

आज की ताजा खबर
Spread the love

गनीमत रही कि बस में कोई सवारी नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया

सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया और क्रेन मंगवाकर खराब बस को हटवाया

ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं

जालंधर

जालंधर के चौगिट्टी फ्लाइओवर के पास अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सरकारी बस की धुरी टूटने से पीछे के दोनों पहिए अलग हो गए। गनीमत रही कि बस में कोई सवारी नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोई अन्य वाहन भी बस की चपेट में नहीं आया, लेकिन हाईवे पर लंबा जाम जरूर लग गया। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया और क्रेन मंगवाकर खराब बस को सड़क से हटवाया।

सरकारी बस गुरदासपुर से लुधियाना जा रही थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी बस गुरदासपुर से लुधियाना जा रही थी। चौगिट्टी के पास अचानक बस की धुरी टूट गई, जिससे पीछे के टायर निकल गए। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत सड़क किनारे नियंत्रित कर लिया, जिससे जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

बस हटने के बाद धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य हुआ

हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आसपास की फैक्ट्रियों के वर्कर और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बस हटने के बाद धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य हो सका। हालांकि, वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *