पूरे शहर और गांव में कोई मॉकड्रिल या फिर ब्लैकआउट नहीं
फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और सिविल डिफेंस टीम के साथ
कैंपस के अंदर 24 अप्रैल रात 8 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा
ब्लैकआउट को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान मत देना
पंजाब डेस्क
पंजाब के अलग-अलग शहरों में 24 अप्रैल को रात 8 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान ब्लैकआउट भी किया जाएगा। अब इस पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, यह ब्लैकआउट और मॉकड्रिल शहर में नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा कैंपस में करवाई जाएगी। यह मॉक ड्रिल खालसा कॉलेज में करवाई जाएगी। कैंपस के अंदर ही 24 अप्रैल रात 8 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा।
रेस्क्यू टीमों के साथ की जाएगी मॉकड्रिल
उन्होंने आगे बताया कि कैंपस के अंदर पहले रात 8 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। फिर उसके बाद रेस्क्यू और सर्च की मॉकड्रिल की जाएगी। फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और सिविल डिफेंस टीम के साथ यह मॉकड्रिल करवाई जाएगी। सभी टीमों के साथ मिलकर यह मॉकड्रिल की जाएगी।
गांव-शहरों में नहीं होगा कोई ब्लैकआउट
उन्होंने आगे कहा कि पूरे शहर और गांव में कोई मॉकड्रिल या फिर ब्लैकआउट नहीं किया जाएगा। ब्लैकआउट को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान मत देना, यह शहर और गांव में नहीं होगा। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, यह सिर्फ खुद की तैयारी को लेकर मॉकड्रिल की जा रही है।

