पंजाब में ज्यूलर्स निशाने पर! अब अमृतसर में लूट की कोशिश, ज्यूलरी शॉप पर चली गोलियां

आज की ताजा खबर
Spread the love

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जो रात सवा 8 बजे की बताई जा रही

पुलिस ने जांच शुरू की व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपी की तलाश

वहीं, दो आरोपियों में से एक को मौके पर पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है

उधर, स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

अमृतसर

पंजाब में लगातार ज्यूलर्स को निशाना बनाया जा रहा है। अब अमृतसर में बटाला रोड पर एक ज्यूलरी शॉप को लुटेरों ने निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान लुटेरों ने दुकान पर फायरिंग भी की। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जो रात सवा 8 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। दो आरोपियों में से एक को मौके पर पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल है और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

चेन बेचने के बहाने घुसे लुटेरे

दुकानदार ने बताया कि 2 अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर दुकान में पहुंचे। इनमें से एक ने सफेद कपड़े पहन रखे थे और दूसरे ने दूसरे ने नीले। दोनों ने अपने मुंह को रुमाल से ढका हुआ था। दुकान में घुसते ही उन्होंनेकहा कि वे चांदी की चेन बेचने के लिए आए हैं। जब चेन लेने से मना किया तो एक आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली और दुकान पर फायर कर दिए।

गोलियों की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग इकट्ठा

यह घटना रात करीब 8:15 बजे केके ज्वैलर्स बांके बिहारी गली में हुई। पीड़ित दुकानदार ने आगे बताया कि पहली गोली दुकान के साइड में लगी। जबकि दूसरी गोली मेरे पास से गुजर गई। किसी तरह उस जगह से हटकर अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। यह देखकर एक आरोपी फरार हो गया। जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *