अमेरिका का वेनेजुएला पर बड़ा हमला, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी हिरासत में

आज की ताजा खबर
Spread the love

ट्रंप के मुताबिक सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों को वेनेजुएला की सीमा से बाहर ले जाया गया है

इस कार्रवाई ने वैश्विक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है और लातिन अमेरिका में युद्ध जैसी स्थिति

अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के मिलिट्री बेस और रणनीतिक रूप से ठिकानों को किया ध्वस्त

इस सैन्य स्ट्राइक को अमेरिका की अब तक की सबसे सीधी सैन्य दखलंदाजी माना जा रहा है

अमेरिकी हमलों की शुरुआत के बाद राष्ट्रपति ने वहां इमरजेंसी लागू करने का ऐलान किया था

हालांकि, इस बयान के एक घंटे बाद ही स्थिति बदल गई और ट्रंप ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी

अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी दुनिया को जानकारी दी है कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एडेला अब अमेरिकी सुरक्षा बलों के कब्जे में हैं। ट्रंप के मुताबिक सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों को वेनेजुएला की सीमा से बाहर ले जाया गया है। इस कार्रवाई ने वैश्विक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है और लातिन अमेरिका में युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

रात को चार शहरों पर बरसी मिसाइलें

अमेरिकी सेना ने बीती रात करीब 2 बजे वेनेजुएला के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया, जिसमें देश के 4 प्रमुख शहरों को निशाना बनाया गया। इस सैन्य स्ट्राइक के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के महत्वपूर्ण मिलिट्री बेस और रणनीतिक रूप से खास ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को अमेरिका की अब तक की सबसे सीधी सैन्य दखलंदाजी माना जा रहा है।

बयान के एक घंटे बाद हुई गिरफ्तारी

पकड़े जाने से कुछ समय पहले तक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कड़ा रुख अपनाया था। अमेरिकी हमलों की शुरुआत के बाद उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर अमेरिका को करारा जवाब देने की चेतावनी दी थी और तत्काल प्रभाव से पूरे वेनेजुएला में इमरजेंसी लागू करने का ऐलान किया था। हालांकि, उनके इस बयान के महज एक घंटे बाद ही स्थिति पूरी तरह बदल गई और ट्रंप ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी।

वेनेजुएला पर हमले की तीन बड़ी वजह

ट्रंप का दावा है कि वेनेजुएला ने अमेरिकी कंपनियों के तेल अधिकार अवैध रूप से छीन लिए थे। ट्रंप के मुताबिक वेनेजुएला अमेरिका में खतरनाक ड्रग्स की तस्करी करता है। ड्रग्स ले जा रहे 35 नावों पर हमला कर चुका। अमेरिका राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का तख्तापलट करना चाहता है। अमेरिका मादुरो को तानाशाह और ड्रग तस्कर मानता है। फिलहाल वेनेजुएला में अफरा-तफरी का माहौल है और वहां की सत्ता पर नियंत्रण को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *