संत नगर की अवैध बिल्डिंग सील, डीसी से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

आज की ताजा खबर लोकल गर्वनमेंट
Spread the love

सोसायटी के पदाधिकारियों ने किया डीसी का धन्यवाद

जालंधर. लाडोवाली रोड स्थित संत नगर में अवैध तरीके से बनाई जा रही है बिल्डिंग को नगर निगम ने आज सील कर दिया है। डीसी हिमांशु अग्रवाल से शिकायत के बाद नगर निगम ने यह कार्रवाई की। हालांकि इस मामले में सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने दो बार निगम कमिश्नर से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन निगम की तरफ से इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। तंग आकर सोसायटी के लोगों ने इसकी शिकायत डीसी से की। कार्रवाई होने के बाद इलाके के लोगों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों का धन्यवाद किया।

संत नगर वैल्फेयर सोसायटी चेयरमैन अनिल खन्ना और प्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि लाडोवाली रोड पर संत नगर के मोड पर ही चार साल से अवैध तरीके से बिल्डिंग की बेसमैंट खोदकर बनाई जा रही थी। मोहल्ले के लोगों ने शुरू से ही इस बिल्डिंग के निर्माण का विरोध किया था। दो बार नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने डिच मशीन चलाकर निर्माण को गिराया भी। उसके बावजूद बिल्डिंग मालिक की तरफ से बार-बार निर्माण को जारी रखा गया। बीते दिनों से भी इस बिल्डिंग के मालिकों ने अवैध तरीके से लैंटर डाल लिया।

उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि को दी गई। कार्रवाई न होने के बाद दोबारा जाकर भी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। तब निगम कमिश्नर ने एमटीपी को कार्रवाई के लिए कहा था। लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सोसायटी के पदाधिकारियों का आरोप है कि बिल्डिंग मालिक ने न केवल सड़क पर कब्जा कर लिया बल्कि संत नगर का सरकारी साइन बोर्ड भी गायब कर लिया। लोगों ने बिल्डिंग को सील किए जाने की कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि आगे भी इस बिल्डिंग को खुलने न दिया जाए। इस मौके पर जसविंदर सिंह, अश्वनि ढंड, कुलवंत सिंह, नरेश शर्मा, परमजीत सिंह, कुलविंदर सिंह और अन्य मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *