पंजाब के लुधियाना में मॉकड्रिल

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

पैसेंजर ट्रेन और बोलेरो गाड़ी में एक्सीडेंट का अभ्यास

मात्र 15 मिनट के अंदर रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया था

प्रशासन के सहयोग के कारण सफल तरीके से आयोजन

फंसे हुए यात्री निकालने के लिए कोच काटने की प्रक्रिया

लुधियाना

लुधियाना में सुबह-सुबह साढ़े 10 बजे करीब रेलवे विभाग को जानकारी मिली की पैसेंजर ट्रेन और बोलेरो गाड़ी में एक्सीडेंट हो गया है। जिस कारण ट्रेन का एक कोच डिरेल हो गया और आग लग गई है। जिसमें 2 दर्जन से ज्यादा यात्री फंसे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग रिलीफ ट्रेन, NDRF, स्थानीय पुलिस, GRP, RPF, एंबुलेंस, सिविल डिफेंस और अन्य विभागों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने के मात्र 15 मिनट के अंदर रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू कर दिया था।

यह पूरी घटना मॉकड्रिल का हिस्सा था

घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी गतिविधि एक मॉकड्रिल का हिस्सा थी। जिसका मकसद इमरजैंसी स्थितियों में अपनी तैयारियों को चैक करना था। प्रशासन के सहयोग के कारण हम इस मॉकड्रिल को सफल तरीके से आयोजन कर पाए।

कोच को काटने की प्रक्रिया भी दिखाई

मॉकड्रिल दौरान पाया गया कि किसी बड़े रेल हादसे की स्थिति में बचाव टीमें कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देती हैं और यात्रियों को सुरक्षित निकालने में कितना समय लगता है। अभ्यास के दौरान कोच में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए कोच को काटने की प्रक्रिया भी दिखाई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *