जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सहित कई नेता

आज की ताजा खबर
Spread the love
जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता विनोद धीर का 75 साल की उम्र में रविवार को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। उन्हें तबीयत खराब होने पर टैगोर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे हरनामदास पुरा में रीति रिवाजों के अनुसार किया गया। जालंधर के हरनामदासपुरा में संस्कार किया। मेयर विनीत धीर ने अंतिम रस्में अदा करते हुए पिता को मुखाग्नि दी।

मौत की सूचना मिलते ही जालंधर की आप लीडरशिप समेत तमाम राजनेता अस्पताल पहुंचे और मेयर विनीत धीर को ढांढ़स बंधाया। इसके बाद परिजन पार्थिव देह को लेकर कपूरथला रोड के जालंधर कुंज परिवार और रिश्तेदारों को अंतिम दर्शनों के बाद हरनामदासपुरा में शव वाहन में शव यात्रा निकाल ले कर आए।

घर रखा अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर

जालंधर के मेयर विनीत धीर का निवास कपूरथला रोड पर जालंधर कुंज में है। वहीं पर परिवार ने पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा। यहां पर घर में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सहित कई नेता पहुंचे हैं। इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे रहे हैं।

 

शव यात्रा में पहुंचे राजनेता

शव यात्रा में भाजपा के सीनियर नेता अविनाश राय खन्ना, फगवाड़ा के मेयर
रामपाल उप्पल,शीतल अंगराल, नीतन कोहली, चंदन अग्रवाल, प्रदीप खुल्लर, संजू अरोड़ा, डॉक्टर जसलीन सेठी, जगदीश समराए, काकू आलुवालिया,राजविंदर कौर थियाड़ा के अलावा शहर के धार्मिक राजनीतिक पाटियों के कौंसलर व नेता पहुंचे हुए थे।

बिजनेस फैमिली है धीर, स्पोर्ट्स गुड्स का काम

धीर फैमिली जालंधर की नामी फैमिली है। इनका स्पोर्ट्स गुड्स का बिजनेस है। जालंधर के बस्ती बावा खेल एरिया में स्पोर्ट्स आइटम बनाने का कारखाना है। इसके अलावा परिवार राजनीतिक प्रभाव भी रखता है। आम आदमी पार्टी की तरफ से विनीत धीर जालंधर के पहले मेयर हैं। वह जालंधर के वार्ड नंबर – 62 से चुनाव जीतने के बाद मेयर बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *