अमृतसर में मैरिज पैलेस के अंदर घुसकर AAP सरपंच को सिर में मारी गोली, शादी समारोह में मुंह ढके बिना आए थे हमलावर, VIDEO आया सामने

क्राइम पंजाब
Spread the love

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान बदमाशों ने पैलेस में आकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पीछे से उनके सिर में गोलियां मारी गईं। देर शाम गैंगस्टर डोनी बल और प्रभ दासुवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस मामले की जिम्मेदारी ली।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोली मारने का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों हमलावर धीरे-धीरे सरपंच के पास आते है। एक आगे रहता है और दूसरा उसके पीछे। इसके बाद दोनों अपने कपड़ों में छिपी पिस्टल निकालते है। आगे वाला हमलावर टेबल पर बैठे खाना खा रहे सरपंच के पास जाता है और पीछे से उनके सिर में गोली मार देता है। गोली लगते ही सरपंच टेबल पर गिर जाते है और दोनों हमलावर वहां भाग जाते है।


अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

अचानक हुए इस घटनाक्रम से कोई कुछ समझ नहीं पाता। इसके बाद तुरंत घायल सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस पैलेस में पहुंची। टीम ने पूरे पैलेस को घेरकर जांच शुरू की और शादी समारोह में आए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


सरपंच की रेकी कर पीछे आए थे हललावर

पुलिस को शक है कि सरपंच की रेकी की जा रही थी। वह तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के रहने वाले थे और मौजूदा सरपंच थे। इस शादी समारोह में वह लड़की पक्ष की ओर से आए थे। पुलिस जांच के मुताबिक, उन पर 3 बार पहले भी हमला हो चुका है। उधर, देर शाम गैंगस्टर डोनी बल और प्रभ दासुवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस मामले की जिम्मेदारी ली


चश्मदीद बोला- अज्ञात युवक आए, सिर में गोलियां मारीं

सरपंच की हत्या के चश्मदीद ने बताया कि अमृतसर में मैरीगोल्ड मैरिज पैलेस में शादी थी। दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच 2 अज्ञात युवक आए। उन्होंने आते ही सरपंच के सिर में गोलियां मारीं। मरने वाले आम आदमी पार्टी के वल्होटा से सरपंच जरमल सिंह थे। उनके बीच क्या रंजिश थी, इसके बारे में मुझे पता नहीं। किसी धमकी का भी पता नहीं।


दीनागर से आई थी बारात

चश्मदीद ने कहा- बारात दीनानगर से आई थी, जबकि लड़की पक्ष अमृतसर के अमरकोट गांव का रहने वाला है। वह दुल्हन की तरफ से शादी में शामिल होने आए थे। लड़की का भाई भी सरपंच है, इसलिए उन्हें शादी में बुलाया था। हमें 2 गोलियों की आवाज आई। उनकी मौत हो गई है।

DCP बोले- इंटेलिजेंस और टेक्निकल टीमें कर रहीं जां

अमृतसर के DCP जगजीत सिंह वालिया ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं। मैरिज पैलेस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। सरपंच को पहले भी धमकियां मिल रही थी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तरनतारन का मामला है। इस बारे में तरनतारन पुलिस ही बता सकती है। सरपंच अमृतसर में फंक्शन में आए थे। हमलावर बाराती बनकर आए थे। इंटेलिजेंस और टेक्निकल टीमें जांच में जुट गई हैं। केस को जल्दी ट्रेस कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *