पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने चंडीगढ़ में फैंस के साथ केक काट मनाया जन्मदिन

आज की ताजा खबर पंजाब मनोरंजन
Spread the love

पंजाब। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिविंग लीजेंड गुरदास मान ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित घर पर अपना 68वां जन्मदिन मनाया। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके फैंस उनके घर पहुंचे और उनकी लंबी उम्र की दुआ की। पत्नी ने कहा कि मेरी दुआ मान साहब सदा गाते रहें।गुरदास मान की तरफ से भी फैंस के लिए पार्टी का इंतजाम किया गया था, जहां उन्होंने मणके’, ‘छल्ला’ जैसे गानों की प्रस्तुति दी। वहीं, मान अपने फैंस के बीच आए और कहा कि आज वह जो भी कुछ हैं, वह अपने इन फैंस की वजह से ही हैं। उन्होंने कहा कि जो स्टेज पर गाता हूं। वह सब इनकी वजह से है। वहीं उनकी पत्नी ने कहा कि मेरी दुआ है कि मान साहब सदा गाते रहें।

फैंस के लिए बारिश और सर्दी कुछ नहीं

गुरदास मान ने कहा फैंस बारिश और सर्दी नहीं देखते है। हम खोए हुए लोग हैं। हमें खुद को तलाशना मुश्किल हो गया है। पहले यह होता था कि जन्मदिन वाले दिन पूरा दिन फैंस मिलने के लिए आते जाते रहे थे। लेकिन इस बार समय तय किया गया। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम बहुत अच्छा है। हालांकि मुश्किल है।

फैंस के बीच पहुंच काटा केक

गुरदास मान की तरफ से फैंस के लिए भव्य पार्टी का इंतजाम किया गया था। फैंस के लिए खाने पीछे का इंतजाम था। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच आकर केक काटा। फैंस ने उन्हें बुके दिए और गिफ्ट भेंट किए। उनकी पत्नी भी साथ में मौजूद रहीं। फैंस उन्हें बुके दे रहे थे, तो कोई उनसे हाथ मिला रहे थे। वह भी फैंस के साथ मिलकर काफी उत्साहित थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *