फंदा लगाने से पहले 20 वर्षीय युवक ने उंगली काट खून से फर्श पर लिखा संदेश, अल्हा से मांगा मौत के बाद सुकून

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

खरड़ में रह रहा था देहरादून से आया अरबाज, सीख रहा था सैलून का काम

मोहाली। देहरादून (उत्तराखंड) के सोमनाथ नगर में आईटी पार्क का रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने आज खरड़ में आत्महत्या कर ली। युवक ने पंखे की हुक से कपड़ा बांधकर फंदा लगाया। इससे पहले उसने अपनी उंगली काटी और खून से फर्श पर संदेश लिया। जिसमें उसने उर्दू भाषा में अल्लाह से अपनी मौत और उसके बाद सुकून मिलने की बात लिखी। अरबाज चार-पांच महीने पहले मोहाली आया था और वह खरड़ स्थित गिलको वैली में एक सैलून में काम सीख रहा था।

युवक का शव सबसे पहले उसके साथी ने देखा, जो दिल्ली से लौटकर आया था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और मृतक के परिवार को दी। मृतक की पहचान अरबाज के रूप में हुई है, जो था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी करवाई और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य इकट्‌ठे किए हैं। पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक अरबाज ने आत्महत्या करने से पहले अपने खून से कमरे में एक संदेश लिखा था। संदेश लिखने के लिए उसने अपनी उंगली को काटा और खून निकालकर संदेश लिखा।

मृतक के पिता जुल्फकार अहमद ने बताया कि अरबाज पिछले कई सालों से हैदराबाद में अपने मामा के घर रह रहा था। जहां किसी विवाद को लेकर उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने अरबाज को काम करने के लिए मोहाली भेज दिया था।

खरड़-1 डीएसपी करण संधू ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और हर पहलू से जांच की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति की भूमिका इस मामले में पाई जाती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *