दो साल भी नहीं टिकी पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर की शादी, पति से लिया तलाक

आज की ताजा खबर मनोरंजन
Spread the love

दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने अर्जी मंजूर की, 2024 में चंडीगढ़ में की थी शादी

जालंधर। दो साल पहले शादी के बंधन में बंधी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने अपने पति शेखर कौशल को तलाक दे दिया है। कहा जा रहा है दोनों का यह तलाक आपसी सहमति से लिया है। आज दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की ओर से दायर संयुक्त अर्जी को स्वीकार करते हुए पहले मोशन को मंजूरी दे दी। मैंडी के इंस्टाग्राम प 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जोकि तलाक की खबर सुनने के बाद निराश हैं।

हिंदू और सिख रीति-रिवाजों से शादी

बता दें कि मैंडी ने हिंदू परिवार से संबंध रखने वाले शेखर ने 13 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों (आनंद कारज) से और 14 फरवरी 2024 को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। आपसी मतभेदों के चलते दोनों पिछले काफी समय से अलग-अलग रह रहे हैं। मैंडी ठक्कर फिलहाल मुंबई में रह रही हैं, जबकि शेखर कौशल मोहाली में रहते हैं।

सहमति से हुआ तलाक, सेटलमेंट की शर्तें रखी गोपनीय

मैंडी ठक्कर की ओर से पेश हुए एडवोकेट ईशान मुखर्जी ने बताया कि फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से दायर पहली अर्जी को मंजूरी दे दी है। फैमिली कोर्ट में दोनों की ओर से आपसी सहमति से तलाक की अर्जी पेश की गई थी। ईशान मुखर्जी ने अलग होने से जुड़ी शर्तों और सेटलमेंट की डिटेल्स पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि सेटलमेंट से जुड़ी सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय हैं। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई आरोप या बयान सामने नहीं आया है।

फिटनेस एक्सपर्ट शेखर से शिमला में मिली थी मैंडी

द मेकर्स नाम जिम के सीईओ और फिटनेस एक्सपर्ट शेखर कौशल ने एक इंटरव्यू में मैंडी से मुलाकात की कहानी बताई थी। शेखर ने बताया कि शिमला में हाय मेरी मोटो फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में मैं सेलिब्रिटी का फिटनेस ट्रेनर था। शेखर ने बताया कि बाहर मैंडी का शूट चल रहा था। मैं लीविंग रूम में अकेला बैठा था। जैसे ही मैंडी अपनी शूटिंग का टेक देकर लौटीं तो कहने लगी मुझे भूख लगी है। यहीं पर पहली बार हमारी नजरें एक-दूसरे के साथ मिलीं। इसके बाद बातचीत बढ़ी और दोनों में मुलाकातें होने लगीं। मैंडी ने डेटिंग के लिए बुलाया तो मैं निक्कर-टीशर्ट में चला गया, जिससे पहली डेटिंग कार में चिकन पार्टी से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *