लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में होने वाले चार दिवसीय आयोजन की रोटरी क्लब ऑफ जालंधर ग्रेटर ने दी जानकारी
जालंधर, युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए रोटरी क्लब इंटरनेशनल के जिला 3070 की ओर से रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड (रायला)-2026 का आयोजन 23 से 26 जनवरी तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में किया जा रहा किया जा रहा है। जिसकी जानकारी रोटरी क्लब जालंधर ग्रेटर की तरफ आयोजन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी गई। जिसकी अध्यक्षता क्लब के प्रधान जेपी सिंह ने की। आयोजित होने वाले रायला-2026 की विस्तृत जानकारी जिला गवर्नर रोहित ओबेरॉय ने दी।
उन्होंने बताया कि इस रायला कार्यक्रम में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर और लेह से करीब 300 के करीब युवा भाग ले रहे हैं। 23 जनवरी को ज्योति प्रज्वलित कर इस समारोह की शुरुआत होगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न वक्ता अपने सशक्त विचारों के माध्यम से युवाओं को एक नई दिशा प्रदान करने में अपना सहयोग देंगे। युवाओं को उन वक्ताओं के साथ सवाल जवाब करने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा।

रायला और मिस रायला का होगा चुनाव
समारोह के दौरान युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। जिसमें युवाओं को योगा, फिटनेस प्रोग्राम और अन्य एक्टिविटीज करवाई जाएंगी। इसी दौरान इन युवाओं में से ही मिस्टर रायला और मिस रायला का चुनाव भी किया जाएगा।
16 से 30 उम्र तक ले सकेंगे भाग
इस युवा लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए युवाओं की उम्र 16 साल से लेकर 30 साल के बीच होनी अनिवार्य है। रोटरी पदाधिकारियों ने बताया कि 100 से ज्यादा यूथ की रजिस्टेशन हो चुकी है और बाकी भी जल्द कंप्लीट की जाएगी। इसकी खास बात यह है कि इसमें कोई भी युवा भाग ले सकता है, चाहे वह किसी रोटरी क्लब से जुड़ा हो या नहीं।
रजिस्ट्रेशन के लिए दिए नंबरों पर करें संपर्क
इस रायला-2026 में भाग लेने के लिए युवा रोटरी पदाधिकारियों की तरफ से जारी किए फोन नंबरों पर संपर्क करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। युवाओं को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रधान जेपी सिंह के नंबर- 98886-71081, इवेंट चेयरमैन अनिल गुप्ता के नंबर- 93165-22379 और को-इवेंट चेयर डॉ. नीरज दीक्षित के नंबर- 98155-12789 पर फोन कर सकते हैं। युवाओं को 2500 रुपए रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे। बताया गया है कि युवा इस रजिस्ट्रेशन को रोटरी की तरफ से स्पांसर भी करवा सकते हैं।

ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
सभा का संचालन संजय सरीन ने काफी कुशलता से किया। इस मौके पर मीडिया सलाहकार डॉ. कमलेश दुग्गल के अलावा क्लब के रायला कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सह अध्यक्ष डॉ नीरज कुमार दीक्षित, सचिव परमिंदर सिंह रैली, सलाहकार भूपिंदर सलूजा, पूर्व अध्यक्ष करनजीत सिंह, अतुल धवन, श्रीरूप चौधरी, रामा रक्षक और संजय चोपड़ा भी मौजूद रहे।


