बड़ी खबर : धर्मेन्द्र पद्म विभूषण, शिबु सोरेन-अलका याग्निक पद्म भूषण और क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत पंजाब के पूर्व डीआईजी इंद्रजीत को भी मिलेगा पद्मश्री

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

26 जनवरी से पहले केंद्र सरकार ने किया 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान

नई दिल्ली। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र दयोल समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया जा रहा है। वहीं झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबु सोरेन और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इन पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने रविवार को 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया।

रोज सड़क साफ करने वाले पूर्व DIG इंद्रजीत सिंह को भी मिलेगा पदमश्री

1964 बैच के IPS अधिकारी 88 साल के पंजाब के पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह सिद्धू को भी पदमश्री के लिए चुना गया है। वह 1996 में रिटायर हुए। वे चंडीगढ़ के सेक्टर 49 की IAS-IPS ऑफिसर्स कोऑपरेटिव सोसायटी में रहने वाले इंद्रजीत सिंह पिछले 10 साल से ज्यादा समय से सैनिटेशन कार्ट उधार लेकर हर दिन सुबह 6 बजे सड़कों की सफाई करते हैं। उनको इसके लिए पंजाब के लोगों ने काफी उत्साहित किया।

3 श्रेणियों में दिया जाता है पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में प्रदान किए जाते हैं, जोकि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग, बिजनेस, इंडस्ट्री, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *