चन्नी की दलितों को लेकर दी स्टेटमेंट का सच आया सामने!

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

यूथ प्रधानगी के लिए बेटे ने किया नामांकन

जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से दलितों को लेकर दी गई स्टेटमेंट का सच भी सामने आ गया है। चन्नी ने स्टेटमेंट दी थी कि कांग्रेस में सभी बड़े पदों पर उच्च जाति के लोगों का कब्जा है। दलितों को मिलने वाला स्थान नहीं दिया जा रहा है।

इसका खुलासा अब हुआ है कि चन्नी के बेटे नवजीत सिंह ने यूथ कांग्रेस प्रधान पद के लिए नामांकन किया है। कांग्रेसी सूत्रों का दावा है कि चन्नी ने कांग्रेस में बड़े पदों पर जगह नहीं मिलने की स्टेटमेंट इसी मकसद से दी थी, ताकि पार्टी कम से कम यूथ प्रधान दलित समुदाय से लगा दे। वह अपने बेटे को इस पद पर एडजस्ट करवा दें।

जिसके बाद चन्नी के बयान को इसके साथ जोड़कर देखा जा रहा है। चन्नी ने बेटे को उतारने से पहले इस तरह की स्टेटमेंट देकर राजनीतिक ग्राउंड तैयार करने की कोशिश की, ताकि पार्टी इस तरह विचार कर सके। उन्हें और उनके बेटे को बड़े पदों पर राजनीतिक फायदा मिल सके।

चन्नी ने स्टेटमेंट से लिया यू-टर्न

विवाद बढ़ने के बाद चन्नी को अपनी विवादित स्टेटमेंट को लेकर यू-टर्न भी लेना पड़ा। चन्नी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने किसी भी जात या बिरादरी के संबंध में कोई गलत टिप्पणी नहीं की है। पंजाब एक गुलदस्ता है और सभी वर्गों को लेकर साथ लेकर ही पंजाब में सरकार बनाई जा सकती है। पार्टी भी तभी मजबूत होती है।

इन्होंने भी किया नामांकन


नवजीत सिंह के अलावा दीपक खोसला, इंजीनियर आकाश तिवारी, ऋतिक अरोड़ा, जतिंदर सिंह, कंवरपाल सिंह सेखों, मोहसिन खान, नवरिंदरजीत सिंह, नितिन गोयल, प्रियांशु वेरका, रणदीप सिंह, रंजीत सिंह, सुरजीत संधू समेत कईयों ने नामांकन किया है। बता दें कि यूथ प्रधान पद के लिए राज्य भर से 23 जनवरी तक नामांकन मांगें गए हैं।

जालंधर से अभी तक कोई नामांकन नहीं


यूथ कांग्रेस के जिला प्रधानगी पद के लिए जालंधर से अभी तक कोई नामांकन नहीं भरा गया है। हालांकि जालंधर से दो गुट नामांकन की तैयारी कर रहे हैं। नामांकन में अभी तीन दिन का समय बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *