पंजाब के पहले सेंटर का जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने किया उद्घाटन
जालंधर, पंजाब के स्टूडेंट्स को अब जेईई/नीट/फाउंडेशन की तैयारी के लिए अन्य राज्यों में पढ़ने के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह अब पंजाब में ही ऑफलाइन पढ़ाई कर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। जिसके चलते पंजाब में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए शिक्षा क्षेत्र की कंपनी फिजिक्सवाला ने जालंधर में अपना पहला टेक-इनेबल्ड ऑफलाइन विद्यापीठ सेंटर शुरू किया है। यह सेंटर गुरुनानक मिशन चौक लाजपत नगर में शुरू किया गया है। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज (आप) नितिन कोहली और विशिष्ट अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त मुकिलन आर ने किया।

फिजिक्सवाला विद्यापीठ (ऑफलाइन) के सीईओ अंकित गुप्ता और पंजाब व जम्मू कश्मीर के रीजनल हैड रंजीत भी साथ रहे। उन्होंने बताया कि फिजिक्सवाला विद्यापीठ ऐसे टेक -इनेबल्ड ऑफलाइन सेंटर हैं जहां छात्र अनुभवी शिक्षकों की तरफ से ली जाने वाली पर्सनल क्लासेस में पढ़ाई करते हैं। हम हमेशा छात्रों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के नए अवसर तलाशते रहते हैं। हमारा मानना है कि छात्रों को अच्छी शिक्षा की तलाश में दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए भावनात्मक और आर्थिक दोनों रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जालंधर में विद्यापीठ सेंटर खोलकर हमारा उद्देश्य टेक-इनेबल्ड गुणवत्ता शिक्षा को छात्रों के घरों के करीब लाना और देशभर में नए शैक्षणिक हब विकसित करना है।
हाईटेक स्टडी के मास्टर
फिजिक्सवाला विद्यापीठ टेक-इनेबल्ड ऑफलाइन सेंटर है, यहां पर छात्र अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाई करते हैं। इन सेंटरों में जेईई, नीट, फाऊंडेशन की व्यापक तैयारी कराई जाती है, साथ ही ओलंपियाड जैसे शैक्षणिक परीक्षाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां छात्रों को रिकॉर्डेड लेक्चर, एनसीईआरटी मटेरियल में सहायता, ऑफलाइन डाउट सॉल्विंग, डेली प्रैक्टिस प्रॉब्लम्स (डीडीपी), स्पेशलाइज्ड मॉड्यूल्स, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग, पिछले सालों के प्रश्न और फिजिक्सवाला एआईटीएस जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसके अलावा सेंटर में स्टूडेंट्स सक्सेस टीम (एसएसटी) के लिए समर्पित डेस्क और पैरेंट-टीचर डैशबोर्ड सिस्टम भी उपलब्ध है, जिससे अभिभावकों को छात्रों की प्रगति की नियमित जानकारी मिलती रहती है।
2020 में हुई थी फिजिक्सवाला की स्थापना
अलख पांडे और प्रतीक महेश्वरी ने मिलकर 2020 में फिजिक्सवाला लिमिटेड की स्थापना की थी। इस शिक्षा मंच का मुख्यालय नोएडा उत्तर प्रदेश में है। इसका उद्देश्य ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड प्लेटफार्मों के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना है। 18 नवंबर 2025 को फिजिक्सवाला लिमिटेड को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज आफ इंडिया लिमिटेड और बीएसई लिमिटेड पर सूचीबद्ध किया जा चुका है।
2104 में यूट्यूब चैनल से आई क्रांति
2014 में एक यूट्यूब चैनल के रूप में शुरू हुई है यह पहल आज अपने नेटिव ऐप, टेक-इनेबल्ड ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर के साथ-साथ विभिन्न यूट्यूब चैनलों के माध्यम से छात्रों को शिक्षा प्रदान करती आ रही है। फिजिक्सवाला कार्यक्रम टेस्ट प्रिपरेशन, स्केलिंग वर्टिकल, उच्च शिक्षा के लिए कोचिंग और विदेश में शिक्षा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को कर करते हैं कई भारतीय भाषाओं में यह उपलब्ध है।

