फिरोजपुर मंडल में सी.पी.आर. (CPR) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

रेलवे
Spread the love

 

फिरोजपुर मंडल के मंडल चिकित्सालय में आज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल की अध्यक्षता में परिचालन विभाग के कर्मचारियों के लिए सी.पी.आर. प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। मंडल चिकित्सालय में डॉ. कमल कुमार ने कर्मचारियों को सीपीआर देने की सही तकनीक के बारे में जानकारियां दी। उन्हें बेसिक जानकारी तथा पुतलों पर डेमो देकर प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में 25 कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को आपात स्थिति में जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी देना था ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में समय रहते उचित सहायता प्रदान की जा सके।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मंडल के फ्रंटलाइन स्टाफ को सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा सम्बन्धी प्रशिक्षण देने का प्रयास जारी रहेगा ताकि किसी भी आकस्मिकता के दौरान रेलयात्रियों को प्राथमिक चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *