डेढ़ साल पहले अमेरिका गए पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत

Others
Spread the love

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के शहर सैन फ्रांसिस्को में रह रहा था

घर पर लौटते समय पीछे से तेज रफ्तार एक कार ने उसे टक्कर मार दी

तरनतारन, पंजाब के तरनतारन जिले के एक युवक की अमेरिका में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 साल के दीपकरण सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव खालड़ा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दीपकरण सिंह पिछले करीब डेढ़ साल से अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के शहर सैन फ्रांसिस्को में रह रहा था।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक बीते दिन जब वह काम से लौटकर घर जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवार का था इकलौता बेटा

हादसे के बाद दीपकरण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन तक इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। इकलौते बेटे को खोने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *