वृंदावन में पंजाब के पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना में डूबा

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया

हादसे के मृतकाें में 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल

यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ

50 स्थानीय गोताखोर सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं

नेशनल डेस्क

वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया। इस हादसे में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो बांके बिहारी मंदिर से करीब ढाई किलोमीटर दूर है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

सेना और NDRF की मदद

प्रशासन ने सेना की मदद मांगी है, जबकि करीब 50 स्थानीय गोताखोर सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। NDRF की टीम भी गाज़ियाबाद से मौके के लिए रवाना हो चुकी है। घायलों को रामकृष्णा मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की निगरानी कर रही है।

तेज हवा से पलटा स्टीमर

पर्यटक मनोहर लाल ने बताया कि वे सभी लुधियाना के जगराओं से आए थे। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिससे यमुना नदी के बीच स्टीमर अचानक डगमगाने लगा और उसकी गति भी बढ़ गई। इसी दौरान स्टीमर पीपा पुल से टकराकर पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *