सावधान! पंजाब में फिर बारिश होगी बारिश, सुबह छा सकता है घने से घना कोहरा

पंजाब
Spread the love

28 तक शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड

पंजाब। पहाड़ों में बारिश और लगातार हो रही रिकॉर्ड बर्फबारी के कारण पंजाब का मौसम भी ठंडा हो गया है। कई जिलों में भीषण शीतलहर चल रही है। एक बार फिर से बारिश के भी आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने 28 जनवरी तक शीतलहर तेज होने और घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी की है। सुबह घनी से घनी धुंध छा सकती है।

बता दें कि सिर्फ 24 घंटों के भीतर कई जिलों में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं ने पंजाब के लोगों को ठुठरने के लिए मजबूर कर दिया है।

बठिंडा सबसे ठंडा, रात का तापमान गिरा

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, बठिंडा राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में पंजाब के कुछ जिलों में सुबह के समय घनी से बहुत घनी धुंध छा सकती है। कड़ाके की ठंड के चलते दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

तेज हवा के साथ होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 26 जनवरी के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने की उम्मीद है, जिसका असर 28 जनवरी तक बना रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *