पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा हुआ फ्री, किसानों ने लगाया धरना

Others आज की ताजा खबर
Spread the love

किसान संगठनों ने साफ  किया,  मांगें माने जाने तक फ्री रहेगा टोल प्लाजा

लुधियाना। नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है जिससे लोगों को राहत मिली है। वहीं किसान संगठनों ने साफ कर दिया कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो लाडोवाल टोल प्लाजा को अनिश्चितकाल के लिए भी फ्री किया जाएगा। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) और भारतीय किसान मजदूर यूनियन (पंजाब) की तरफ से मिलकर किया गया है।

पंजाब सरकार के खिलाफ किया जा रहा प्रदर्शन

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन दोआबा और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा आज नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) पर धरना लगाकर टोल फ्री कर दिया गया है। ये प्रदर्शन विधानसभा हलका साहनेवाल के अधीन आते गांव ससराली कॉलोनी के बाध का निर्माण ना करवाने और राहो रोड का निर्माण शुरू न करने के विरोध में धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *