CT University में बड़ा हादसा, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

लुधियाना, लुधियाना के जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में एक और बड़ा हादसा हो गया है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा गया। यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल से एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई है।

गंभीर रूप से घायल हुई छात्रा को तुरंत इलाज के लिए जागराओं के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालात गंभीर होने के कारण उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्रा की पहचान नवदीप कौर के रूप में हुई है, जोकि मोगा के धर्मकोट स्थित गांव जाफरवाला की रहने वाली है। वह सीटी यूनिवर्सिटी में बीए पहले वर्ष की छात्रा है।

पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिवार को दे दी है। छात्रा के होश में आने के बाद ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। तभी हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा। अभी किसी को इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

इससे पहले भी सीटी यूनिवर्सिटी विवादों में रही है। प्रिंसीपल की तरफ से गाली गलौच को लेकर भी मामला काफी वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *